झाड़ग्राम। फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने के संदेश के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 184 बटालियन की ओर से शुक्रवार को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2026’ का आयोजन किया गया। कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित यह दौड़ बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर झाड़ग्राम स्टेडियम तक पहुंची। दौड़ में सहायक कमांडेंट नंदकिशोर वर्मा समेत बटालियन के अधिकारी और जवान, झाड़ग्राम पुलिस के कर्मी, आम नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान दौड़ने और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया गया।
184 बटालियन के इस पहल के जरिए जवानों के शारीरिक दक्षता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ आम लोगों को भी सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ का संदेश देते हुए लोगों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने की अपील की गई।
















Leave a Reply