JHAHIN/2014/58773

इंटर डिवीजनल चैंपियनशिप: एईएम और ओएमक्यू ने जीता बास्केटबॉल का खिताब, टीएसजे ऑप्स ने उठाई वॉलीबॉल की ट्रॉफी

Spread the love

जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर डिवीजनल बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को शानदार समापन हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बास्केटबॉल (192 खिलाड़ी) और वॉलीबॉल (195 खिलाड़ी) में विभिन्न विभागों के कुल 387 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

बास्केटबॉल के परिणाम:
महिला वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओएमक्यू (OMQ) की टीम विजेता बनी, जबकि एईएम (Asset and Energy Management) उपविजेता और जनरल ऑफिस तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पुरुष वर्ग में एईएम ने खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, ओएमक्यू उपविजेता रहा और वेस्ट बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वॉलीबॉल के परिणाम:
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक मुकाबले में टीएसजे ऑप्स (TSJ Ops) की टीम चैंपियन बनी। उपविजेता का खिताब टीएसके (TSK) के खाते में गया, जबकि वेस्ट बोकारो को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीएसजे के चीफ सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन जितेंद्र सिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनिश कुमार (हेड, मैकेनिकल मेंटेनेंस) उपस्थित थे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी। मैचों के सफल संचालन में राकेश महतो, रवि प्रसाद और निज़ाम अली सहित अन्य रेफरी और अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!