मईया सम्मान योजना को गुरु माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम समर्पित करे झारखंड सरकार विक्टर सोरेन
जमशेदपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा गुरु माता स्मृति शेष स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में साकची स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने गुरु मां रूपी सोरेन के सेवा,त्याग एवं संघर्ष को देखते हुए उनकी तुलना फूलो झानो एवं सावित्रीबाई फुले से करते हुए उन्हें असाधारण व्यक्तित्व की महिला बताया। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि महिलाओं के सम्मान में दी रही मैया सम्मान योजना का नामकरण मां रूपी सोरेन के नाम से करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाये।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत हम सभी की प्रेरणामई मां सदैव स्मरण में बनी रहेगी: मंगल कालिंदी
इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गुरु मां रूपी सोरेन के अदम्य साहस,त्याग को याद करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के दरम्यान जब गुरजी तात्कालिक प्रशासन और सामंतवादी व्यस्था से सीधी लड़ाई लड़ रहे थे,उस वक्त उनकी सहचरी रूपी सोरेन को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ी,पर बिना विचलित हुए अपने बच्चों की परवरिश और गुरजी का साथ उन्होंने पूरी जिम्मेवारी से निभाया।
इस सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मां रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत पीड़ादायक और मर्माहत करने वाला बताया। हम सभी को उन्होंने सदैव झारखंडी अस्मिता के सम्मान और निष्काम जनसेवा की जो शिक्षा दी है, उसे आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं हाजी हिदायतुल्लाह खान,मोहन कर्मकार,आस्तिक महतो,लक्ष्मण टुडू,प्रमोद लाल,वीर सिंह सुरेन,आदित्य प्रधान,सरोज महापात्रा, सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के भगवान सिंह,सुनील महतो,महावीर मुर्मू,सागेन पूर्ति ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुद्दू उराव,इंद्रजीत घोष,उमानाथ झा,रतन महतो,नासिर हुसैन,लालटू महतो,अरुण प्रसाद,दल गोविंद लोहारा,बाबू मांझी,अजय रजक,अवतार सिंह संधू,मो समद,चंद्रावती महतो,गुरुचरण सिंह बिल्ला,सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह,सुरेंद्र सिंह,लक्की सिंह,फैयाज अहमद खान,कंवलजीत कौर गिल,अंकित सिंह,प्रीतम हेंब्रम,अभय पाण्डेय,सुशील हेंब्रम,नंटू सरकार,गुरमीत सिंह गिल,राजा सिंह,फतेह चंद्र टुडू,मो जमील,शिवलाल लोहारा,पप्पू यादव,जगत मार्डी,मिथुन चक्रवर्ती,झरना पाल,नीता सरकार,सविता दास,सविता सिंह,बुद्धिज़ मुर्मू,दुर्गा बोइपाई,धनंजय महतो,कृपाल सिंह,परमजीत सिंह पम्मे,इंद्रपाल सिंह भाटिया,रमेश मुर्मू,रोहित लोहारा,विष्णु प्रधान,अशोक कुमार,अजय पाण्डेय,मनोज शर्मा,बादल कर्मकार,जाबिर हुसैन,बिनोद डे,सोमेन विश्वास,प्रदीप जायसवाल,विपिन शुक्ला,डी रवि कुमार,जितेंद्र यादव,प्रभात कुमार,बबलू अख्तर,मो अकबरुद्दीन,तनवीर हुसैन,सपन राय,सुनील दास,मिंटू सिंह,मनोज तांती, मनोज शर्मा,दुर्गा हांसदा,उमेश गिरी,चंदन लाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















Leave a Reply