जमशेदपुर। जिला अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के तत्वावधान में रविवार की सुबह श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गौशाला प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति भाव से भव्य गौ-आरती का आयोजन किया गया, जो श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम साबित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन जी के पूजन के साथ हुआ, जिसे शाखा कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पिकु) ने सपत्नीक संपन्न किया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल द्वारा अग्रसेन ध्वजारोहण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गौशाला प्रांगण में बनारस की तर्ज पर भव्य गौ-आरती उतारी गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, गौ-सेवा और सामाजिक एकता के संदेश को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल ने की, जबकि मंच का संचालन शाखा महासचिव हेमंत गुप्ता ने किया। अंत में यह भव्य आयोजन एक बेहद शांत, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप गोयल, दीनदयाल कांवटिया, मानव केडिया, मुरलीधर केडिया, बालमुकुंद गोयल, अनिल रिंगसिया, राम अवतार अग्रवाल, हर्ष बांकरेवाल, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, प्रतीक अग्रवाल, ऋषि जलान, दिलीप कावटिया, संजय शर्मा, केशव गोयल, अशोक गोयल, आकाश मित्तल, आयुष अग्रवाल, सुनील रिंगसिया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सरायवाला, आनंद चौधरी, अमर शर्मा, विजय शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जुगसलाई गौशाला में गौ-आरती के साथ धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती






Leave a Reply