JHAHIN/2014/58773

गांधी मैदान में सजेगी चैतन्य देवियों की भव्य झांकी, ब्रह्मा कुमारीज की बैठक में तैयारियों को मिला अंतिम रूप

Spread the love

 

दुमका। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दुमका द्वारा इस वर्ष भी शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक चलने वाले इस आध्यात्मिक और मनोहारी आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

यह बैठक राज योगिनी बी के जयमाला जी के पावन सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक के दौरान झांकी को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव मिल सके।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नागरिक समाज (सिविल सोसाइटी) के प्रबुद्ध जनों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। बैठक में मुख्य रूप से राधेश्याम वर्मा, संदीप जय बमबम, प्रेम केशरी, डॉ. मनोज कुमार घोष, मु. मुश्ताक़, कुंदन झा, रामानंद मिश्रा, डॉ. पीयूष रंजन, बी के रेखा, ऋषि शर्मा, तपन कुमार रॉय, दिवाकर, विनोद प्रसाद साह, प्रेम प्रकाश, बंटी अग्रवाल, विक्रम कुमार, रामप्रवेश पंडित, राजू अग्रवाल एवं अर्जुन हरनानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस आध्यात्मिक उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!