बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के भादूडीही गांव के मैदान में एसकेएमएचजेसी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बाल्टा एफसी ने किस्कू ब्रदर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र सह समाजसेवी आकाश सोरेन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इससे युवाओं का शारीरिक विकास होने के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। खेलों से अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है, इसलिए युवाओं को बढ़-चढ़कर खेल गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम बाल्टा एफसी को 12,000 रुपये, उपविजेता किस्कू ब्रदर्स को 8,000 रुपये और दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 4,000-4,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जबकि इस गरिमामयी अवसर पर मुखिया सोमाय हांसदा, पानसोरी हांसदा, ग्राम प्रधान बाड़ा किस्कू, सौमित्र ओझा और क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
एसकेएमएचजेसी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महामुकाबला संपन्न,आकाश सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
















Leave a Reply