बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के पाथरा गांव में भूमिज समाज की ओर से पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ सदियों पुरानी तीरंदाजी की प्राचीन परंपरा का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। वहीं जिसकी शुरुआत सुबह के पारंपरिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ हुई। साथ ही आयोजित रोमांचक तीरंदाजी प्रतियोगिता में आसपास के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।जिसमें बेहतरीन निशाना साधने वाले प्रतिभागी अरुण नायक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, ताकि समाज की इस ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और आपसी एकजुटता को जीवंत रखते हुए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा जा सके।
बहरागोड़ा: पाथरा में भूमिज समाज ने विजयादशमी पर निभाई तीरंदाजी की प्राचीन परंपरा, अरुण नायक हुए सम्मानित
















Leave a Reply