JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: साइक्लोन अर्णव के कारण हुई 70 एमएम बारिश, धान की फसल पर मंडराया भारी संकट

Spread the love

बहरागोड़ा। तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई बेमौसम मूसलाधार बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। जहाँ धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार थी और कटाई का काम चल रहा था। वहीं कृषि विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को 8.6 एमएम और 29 अक्टूबर को 63.4 एमएम यानी कुल लगभग 70 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते खेतों में जलजमाव होने और काटकर रखे गए धान के भीगकर सड़ने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाताओं को फिर भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।जिसे देखते हुए कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है और फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत संबंधित फसल बीमा कंपनी को सूचना देने के साथ-साथ अधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ताकि समय रहते बीमा लाभ और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!