JHAHIN/2014/58773

सीएम हेमंत सोरेन कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना, 1 नवंबर को रामलीला मैदान की महारैली में लेंगे हिस्सा

Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होंगे।झामुमो सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। रैली से पहले वह इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें संयुक्त रणनीति पर अंतिम चर्चा होनी है। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित देश भर के विपक्षी दलों के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटेंगे।पार्टी नेताओं का मानना है कि यह रैली बेहद अहम है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में वोटर लिस्ट के SIR मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मंच से जल-जंगल-जमीन, आदिवासियों के अधिकार और झारखंड के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा सकते हैं।रैली में झारखंड से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के भी दिल्ली पहुंचने की खबर है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।रैली के बाद मुख्यमंत्री 2 नवंबर की शाम रांची लौटेंगे और 3 नवंबर से राज्य में प्रस्तावित प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!