JHAHIN/2014/58773

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर विधायक ने की डीआरएम से मुलाकात

Spread the love

खड़गपुर। बालिचक फ्लाईओवर/आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।‌ लोगों की समस्याओं को लेकर डेबरा के विधायक सुभाषिस ओम ने गुरुवार को खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय से मुलाकात की। बैठक में आरओबी के निर्माण कार्य को जल्द आगे बढ़ाने के साथ बालिचक और श्यामचक स्टेशनों पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।विधायक ने लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 52 के आसपास चल रहे रेलवे संबंधी इंजीनियरिंग कार्यों तथा बालिचक आरओबी की प्रगति पर चर्चा की। स्थानीय लोगों की सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए परियोजना से जुड़े कार्यों को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात रखी गई।बालिचक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, पहुंच व्यवस्था और दैनिक यात्रियों की जरूरतों के अलावा श्यामचक स्टेशन की यात्री सुविधाओं और स्थानीय स्तर पर जरूरी रेलवे ढांचे में सुधार का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।डीआरएम ने कहा कि सभी मुद्दों की संबंधित विभागों से जांच कराई जाएगी तथा रेलवे के नियमों, तकनीकी व्यवहार्यता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!