जमशेदपुर/सरायकेला। जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोबो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में सोनारी थाना एवं कपाली थाना की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 3 किलोग्राम अवैध गांजा तथा ₹5 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार टीम को डोबो पुल के आसपास अवैध मादक पदार्थ की गतिविधि और संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया।
















Leave a Reply