बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बरसोल थाना क्षेत्र के व्यस्ततम मानुषमुड़िया बाजार में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण बैंक के समीप स्थित निगमानंद महापात्र के इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर और उसका एक छोर मोड़कर भीतर प्रवेश किया तथा दुकान से वे भारी मात्रा में कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बल्ब, स्विच, तार सहित सबूत मिटाने की नीयत से सीसीटीवी का सेट-टॉप बॉक्स भी समेटकर रफूचक्कर हो गए। वहीं घटना की भनक सुबह दुकान पहुंचे पीड़ित व्यवसायी को लगी, जिन्होंने तुरंत मुखिया राम मुर्मू को इसकी जानकारी दी और फिर उनकी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश व एसआई अजय कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। साथ ही बाजार के बीचों-बीच हुई इस वारदात से आक्रोशित व भयभीत स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त सख्त करने की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जल्द गुत्थी सुलझाकर अपराधियों को जेल भेजने का भरोसा दिया है।
मानुषमुड़िया बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, सीसीटीवी सेट-टॉप बॉक्स भी उड़ा ले गए चोर















Leave a Reply