जमशेदपुर। झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को शहर पहुंचीं। उन्होंने बिष्टुपुर सीएच एरिया स्थित जिले के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अपराध और विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी।
हाल के दिनों में शहर में बढ़ी आपराधिक घटनाओं, खासकर चर्चित केनरा बैंक लूटकांड और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को लेकर डीजीपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने दोनों प्रमुख मामलों में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, जांच की प्रगति और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी ली। डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
















Leave a Reply