JHAHIN/2014/58773

आग से निपटने के लिए रेलवे कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

खड़गपुर । रेलवे परिसरों में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए खड़गपुर मंडल ने फ्रंटलाइन कर्मियों को प्रशिक्षित करने का साप्ताहिक अभियान शुरू किया है। आरपीएफ/ क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, खड़गपुर में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को आग से बचाव के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के तरीके सिखाए गए।पश्चिम मेदिनीपुर के पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा के मंडलीय अग्निशमन अधिकारी की विशेषज्ञ टीम के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड में तैनात वाणिज्यिक कर्मचारी, मंडलीय कार्यालय के रेलवे कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मी और दक्षिण पूर्व रेलवे की सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य शामिल हुए।सोमवार को फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के नौवें बैच को प्रशिक्षण दिया गया। खड़गपुर फायर स्टेशन की टीम ने आग के संभावित खतरों, आग के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया।कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों के सही चयन और सुरक्षित इस्तेमाल, आग लगने पर शुरुआती कार्रवाई तथा आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। रेलवे के अनुसार, नियमित प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों की आपातकालीन तैयारी मजबूत करना और आग की स्थिति में यात्रियों, रेलकर्मियों तथा रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!