JHAHIN/2014/58773

बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 17 दुकानों को हटाया गया

Spread the love

स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, टाटा स्टील के आवेदन पर कार्रवाई

जमशेदपुर। सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस बल के सहयोग से करीब 17 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

बताया गया कि उक्त जमीन पर अतिक्रमण को लेकर टाटा स्टील की ओर से प्रशासन को आवेदन दिया गया था। आवेदन और संबंधित अतिक्रमणवाद में पारित आदेश के आधार पर प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

आदेश के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण

प्रशासन के अनुसार, संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने चिह्नित क्षेत्र में बने दुकानों और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान करीब 17 दुकानों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!