JHAHIN/2014/58773

साटिन पिंक सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की कथित ठगी

Spread the love

जमशेदपुर। सोनारी के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन के साटिन पिंक सैलून की आड़ में 12 लोगों से करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सोनारी पुलिस ने सैलून संचालक पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और बेटे सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की लिखित शिकायत पर सोमवार को सोनारी थाना में मामला दर्ज किया गया। फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर रकम लेने का आरोपदर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दिसंबर 2024 से मई 2026 के बीच आरोपियों ने कथित तौर पर फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों से रकम ली। आरोप है कि साटिन पिंक सैलून में निवेश करने और रकम को कारोबार में लगाने का भरोसा दिया गया था।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्हें बताया गया कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और निर्धारित समय पर रकम वापस कर दी जाएगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तय समय बीतने के बाद जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों की ओर से टालमटोल की जाने लगी। लगातार दबाव बनाने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!