JHAHIN/2014/58773

दुर्गापूजा से पहले पंडालों का पुलिस ने लिया जायजा

Spread the love

भीड़, यातायात से लेकर प्रवेश-निकास और अग्निशमन इंतजाम की जांच

झाड़ग्राम । दुर्गापूजा से पहले झाड़ग्राम पुलिस ने शहर के पूजा पंडालों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने कई पंडालों का निरीक्षण कर भीड़, यातायात और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम देखे।एसपी मानव सिंगला के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में एएसपी (मुख्यालय) संदीप सेन, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी डीआईबी समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने पंडालों में प्रवेश-निकास के रास्ते, भीड़ की आवाजाही और आसपास की यातायात व्यवस्था की पड़ताल की।इसके अलावा बिजली कनेक्शन और अग्निशमन से जुड़े इंतजाम भी देखे गए। पूजा आयोजकों को जरूरी निर्देश देते हुए रास्तों को खुला रखने और भीड़ के दौरान आवाजाही सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।पुलिस का खास ध्यान शहर के उन प्रमुख पूजा स्थलों पर है, जहां उत्सव के दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे इलाकों में जाम की स्थिति से निपटने और आपात स्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने की तैयारियों की भी समीक्षा की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूजा आयोजकों के साथ समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!