JHAHIN/2014/58773

भुवनेश्वर में बहरागोड़ा के छात्र सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

 बहरागोड़ा(हिमांशु करण)।बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत नागुड़साई (बरागड़िया पंचायत) गांव निवासी और गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र सागर तोराई (22) का शव भुवनेश्वर स्थित सान सिटी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जब उसके साथ रहने वाले दो दोस्त नाश्ता करने बाहर गए थे, तभी यह घटना घटी और वापस लौटने पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रोते-बिलखते परिजनों ने ओडिशा पुलिस के स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है।उधर पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने के इंतजार में पूरे नागुड़साई गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!