0
महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद
जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26-28 अक्टूबर तक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
मेले में कुम्हारों द्वारा हाथ से निर्मित मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, बेडशीट, कुर्ती, गृह सज्जा के सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें, आभूषण सहित दीपावली से संबंधित अनेक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यह आयोजन महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर देने के साथ-साथ लोगों को स्थानीय बाजार से खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।
चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
















Leave a Reply