JHAHIN/2014/58773

श्याम भटली परिवार ने दलमा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Spread the love

जमशेदपुर। श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को 105 सदस्यीय दल ने धार्मिक व प्राकृतिक भ्रमण किया। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डाँगा के नेतृत्व में सदस्यों ने ऐतिहासिक दलमा प्राचीन शिव गुफा पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन व आरती की। साथ ही ताली कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो उठा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने शीर्ष शिखर पर विराजमान बजरंगबली और दलमा माई की गुफा में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद सभी सदस्यों ने दलमा रिसॉर्ट में आयोजित वनभोज (पिकनिक) का लुत्फ उठाया। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने जंगल के रास्ते सिंह गुफा और हाथी झरना का अवलोकन किया। मकुलकोचा पहुंचकर हिरण पार्क, बटरफ्लाई पार्क, मड हाउस और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सभी ने चांडिल डैम पहुंचकर नौका विहार (बोटिंग) का आनंद उठाया। भक्ति और उत्साह से लबरेज यह पूरी यात्रा अत्यंत धूमधाम व सफलता के साथ संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *