झाड़ग्राम(सांकराइल)। घर में चोरी-छिपे चुलाई शराब बनाने और बेचने के कथित धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। सांकराइल थाना पुलिस ने आहिरा और कुसुमबंधी गांव में अलग-अलग छापेमारी कर 100 लीटर से अधिक चुलाई शराब बरामद की। मौके पर शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री भी नष्ट कर दी गई।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानों पर अवैध रूप से चुलाई शराब तैयार किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर सांकराइल थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दोनों जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण और तैयार चुलाई शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से आहिरा गांव के विष्णुपद सिंह और कुसुमबंधी गांव के रमेश मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चुलाई शराब के कथित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

















Leave a Reply