JHAHIN/2014/58773

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8अक्टूबर को,जुटेंगे प्रदेश स्तर के नेता

Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने शनिवार को मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत पूरे देश में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के नेतृत्व में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मार्च में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा एवं उसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रवक्ता राजीव मिश्रा, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, राकेश साहू, कौशल प्रधान, सुल्तान अहमद रंजीत झा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!