JHAHIN/2014/58773

संकराइल में अवैध शराब के खिलाफ छापा, 80 लीटर शराब जब्त

Spread the love

झाड़ग्राम। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संकराइल थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने रविवार को गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। महुली, नोआगांव, बनपुरा, काशीडांगा, नारदा और गुरकुंदा में चलाए गए अभियान के दौरान 80 लीटर आईडी शराब और 1160 लीटर फर्मेंटेड वॉश जब्त किया गया।

टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले चार हंडी और दो ड्रम भी बरामद किए। महुली और नोआगांव से संबंधित दो मामले दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2.72 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। दर्ज मामलों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!