जमशेदपुर। लौहनगरी के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड पर सोमवार दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में एक मोबाइल दुकान को लूटने का सनसनीखेज प्रयास किया गया। एक शातिर अपराधी ने दुकान में बम होने की अफवाह फैलाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों की सूझबूझ और तत्परता के कारण उसकी यह बड़ी साजिश पूरी तरह नाकाम हो गई।मंकी कैप पहनकर पहुंचा था लुटेरा, बैग में ‘बम’ का दिखाया खौफ डिमना रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में मंकी कैप पहने हुए एक संदिग्ध युवक पीठ पर बैग लटकाए दाखिल हुआ। दुकान में आते ही उसने काउंटर पर बैठे कर्मियों को डराते हुए दावा किया कि उसके बैग में ‘टाइम बम’ है। उसने दुकानदारों को जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन और कीमती सामान को तुरंत उसके बैग में भरने को कहा।शुरुआत में बैग से आ रही ‘टिक-टिक’ की आवाज सुनकर दुकान में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लेकिन कुछ ही पलों में उसकी घबराहट और संदिग्ध हरकतों को देखकर दुकानदारों को उस पर शक हो गया। बिना डरे दुकान के साहसी कर्मियों ने एकजुट होकर अचानक उस युवक को दबोच लिया। जब उसके बैग को खोलकर उसकी जांच की गई, तो वहां कोई बम नहीं बल्कि एक साउंड बॉक्स मिला। आरोपी ने इस साउंड बॉक्स को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था और इंटरनेट के जरिए बम के ‘टिक-टिक’ होने की आवाज बजाकर लोगों को डरा रहा था।वारदात के बाद दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानगो थाने की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिल्मी स्टाइल में लूट की कोशिश: मोबाइल दुकान में ‘बम’ होने की अफवाह फैलाकर दहशत, आरोपी गिरफ्तार
















Leave a Reply