झाड़ग्राम। बालू के अवैध परिवहन के आरोपों के बीच बिनपुर थाना पुलिस ने बंदरबनी इलाके में कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक वाहन को जब्त किया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से इलाके में बालू परिवहन से जुड़े लोगों में हलचल देखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बंदरबनी क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की। इसी दौरान बालू लदे एक वाहन की गतिविधियों पर नजर पड़ी। पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया और जांच के बाद जब्त कर लिया।
पुलिस का कहना है कि बालू के अवैध खनन और परिवहन से संबंधित मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा। बंदरबनी इलाके में हुई इस कार्रवाई को बालू परिवहन पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।















Leave a Reply