JHAHIN/2014/58773

सरैयाहाट में घर के सामने से स्कॉर्पियो चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गुरुनाथ पहाड़ी स्थित आवास के सामने खड़ी थी गाड़ी, सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने का प्रयास

सरैयाहाट। सरैयाहाट में वाहन चोरी की घटना सामने आई है। बीते शुक्रवार की रात चोरों ने घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। चोरी हुई गाड़ी का नंबर जेएच 04 एएच 5570 बताया गया है। घटना के बाद वाहन मालिक ने सरैयाहाट थाना में इसकी सूचना दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट निवासी विवेक कुमार, पिता गोपाल साह, रोजाना की तरह शुक्रवार की रात गुरुनाथ पहाड़ी स्थित अपने आवास के सामने स्कॉर्पियो खड़ी कर सोने चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो सामने खड़ी गाड़ी गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद विवेक कुमार ने घटना की जानकारी सरैयाहाट थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने और चोरी गई गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!