JHAHIN/2014/58773

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मयूरभंज दौरा फिर स्थगित, रायरंगपुर और बादामपहाड़ में होने वाले रेलवे कार्यक्रमों पर भी लगा विराम

Spread the love

3 से 5 नवंबर तक प्रस्तावित था तीन दिवसीय दौरा, अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन और बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी टला, अगली तारीख का इंतजार

जमशेदपुर। ओडिशा के मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 नवंबर से 5 नवंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरा एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मयूरभंज जिला प्रशासन के अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ने दी है। फिलहाल राष्ट्रपति के दौरे की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रपति के दौरे के स्थगित होने से उनके हाथों होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रमों पर भी फिलहाल विराम लग गया है।

राष्ट्रपति का दौरा स्थगित होने के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत होने वाले इन रेलवे कार्यक्रमों को भी फिर से टाल दिया गया है। अब रेलवे और स्थानीय लोगों को राष्ट्रपति के अगले दौरे तथा उद्घाटन कार्यक्रमों की नई तारीख का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!