JHAHIN/2014/58773

खड़गपुर मंडल के 45 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, डीआरएम ने सौंपे पेंशन संबंधी दस्तावेज

Spread the love

खड़गपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को 45 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई-सह-सेवानिवृत्ति भुगतान समारोह आयोजित की गई। मंडलीय रेलवे अस्पताल, खड़गपुर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), स्मृति चिह्न और सेवानिवृत्ति से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए।कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने एडीआरएम (ऑपरेशन) एवं एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) की उपस्थिति में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके दस्तावेज प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखमय एवं संतोषपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। डीआरएम ने रेलवे में उनके लंबे सेवाकाल और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रेलकर्मियों का योगदान संगठन के संचालन और विकास में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कर्मचारियों के परिवारजनों की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि रेलवे तथा राष्ट्र की सेवा के दौरान परिवारों से मिले सहयोग ने कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर मंडल प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्ति संबंधी देय राशियों का समय पर भुगतान और आवश्यक दस्तावेजों का निपटान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समय पर पेंशन संबंधी कागजात एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए मंडल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!