JHAHIN/2014/58773

मजदूरी मांगने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका; दो आरोपी गिरफ्ता

Spread the love

र

जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

30 सितंबर को मृतक विशाल सांडील की पत्नी गीता नामता  बिरसानगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए कांड के दो आरोपियों कार्तिक नामता और  रवि कुंटिया को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक विशाल सांडील, कार्तिक नामता और रवि कुंटिया तीनों मुख्य आरोपी चरण हांसदा के लिए मजदूरी का काम करते थे। आरोप है कि चरण हांसदा मजदूरी के पैसे नहीं देता था, बल्कि उसके बदले मुर्गा और दारू पिला देता था।

इसी पैसे के हिसाब को लेकर 25 सितंबर को चरण हांसदा और विशाल सांडील के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद 27 सितंबर को शाम के समय सुनियोजित साजिश के तहत तीनों आरोपी विशाल को शराब पिलाने का लालच देकर स्वर्णरेखा नदी के पानी टंकी के पास ले गए। वहां मौका देखकर चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी और सबूत छुपाने के लिए लाश को नदी में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!