JHAHIN/2014/58773

आरपीएफ मुरी ने 40 किग्रा गांजा बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार

Spread the love

मुरी। रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने मुरी रेलवे स्टेशन से 40 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट के कमांडर संजीव कुमार के नेतृत्व में मुरी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या दो पर कैमूर(बिहार) निवासी सूरज कुमार, विरेन कुमार, एवं सहेंद्र कुमार को 5 पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते पाया गया। शक के आधार पर रेलवे पुलिस द्वारा उनके बैग की जांच करने पर पांच पैकेट गांजा बरामद किया गया,जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई। पूछताछ के क्रम में युवकों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लेकर बिहार बेचने के लिए जा रहे थे। रेलवे पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए उन तीनों व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं पूरी कर  आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना मुरी को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!