JHAHIN/2014/58773

हरेलाल महतो हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

चांडिल। सरायकेला जिले के भादुडीह में रविवार को भव्य मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी वरिष्ठ अतिथियों द्वारा माला पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी, संगठन महामंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद, जमशेदपुर सांसद संजय सेठ सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य भ्रष्टाचार में लिप्त है, उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का समय आ गया है। कांग्रेस एवं जेएमएम सरकार पिछले 7 वर्षों से राज्य को लूटने का काम कर रही है।

इस अवसर पर कई विधायकगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!