JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 मवेशियों से लदे दो कंटेनर जब्त, तीन चालक गिरफ्तार

Spread the love

झाड़ग्राम।  झाड़ग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 45 मवेशियों से लदे दो कंटेनर वाहनों को जब्त किया है। इस मामले में तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 10.55 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर गोजाशिमुल बस स्टैंड मोड़ के पास दोनों वाहनों को रोका गया। वाहन ओडिशा से कोलकाता की ओर जा रहे था। गिरफ्तार चालकों की पहचान हुगली जिले के पांडुआ निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन (44), शेख मुस्तफा (35) और शेख शरीफ (28) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में चालकों ने बताया कि मवेशियों को ओडिशा के टांगाविला इलाके से लादा गया था। हालांकि, वे संबंधित थाना और जिले का स्पष्ट विवरण नहीं दे सके। उनके अनुसार, मवेशियों को हावड़ा जिले के उलूबेड़िया पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस ने  सभी 45 मवेशियों और दोनों कंटेनर वाहनों को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!