जमशेदपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम पासी (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नवाडीह, बोकारो का निवासी बताया गया है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, उत्तम पासी ने 25 सितंबर 2026 की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास से मोबाइल फोन चोरी किया था। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मामले की जांच शुरू की और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
















Leave a Reply