सिल्ली। माकपा के देशव्यापी आह्वाहन पर सोनाहातु एवं राहे में विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र के हत्यारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन किया गया। इस अवसर पर किसान नेता सुफल महतो ने कहा कि एसआईआर(SIR) के नाम पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों का नाम सिर्फ और सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काटने का कुकृत्य के खिलाफ झारखंड सहित पूरे देश में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उबाल पर है, आज़ाद भारत में पहली बार सबसे कठपुतली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर माकपा नेता उमेश महतो माकपा जिला कमिटी सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा राज्य कमिटी सदस्य, जिला किसान कोंसिल सदस्य प्रेम चंद पातर,रतन महतो,बसंत मुंडा,घुरन पातर, जितेंद्र दास, कार्तिक दास, साधुचरण मछुआ, विश्व देव कोइरी,लालू लोहरा, महेश्वर कोइरी,पंचम सेठ,निरन सिंह मुंडा,सहोदर हजाम, प्रेमानंद लोहरा, अजमबर मुंडा, दिनेश महतो,निलमोहन स्वासी,मनोज महतो,बिनोद साथ, सुषेण हजाम,विनोद भोगता, जनमंजय तैली,पशुपति महतो,सुरेश तेली,माधव महतो,निलम हरिजन आदि उपस्थित थे।
एसआईआर(SIR) के विरोध में सोनाहातू-राहे में माकपा का हल्ला बोल
















Leave a Reply